फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: खेतों में 10 दिन से बिजली नहीं, भाकियू ने सब स्टेशन पर किया हंगामा

अनुज कुमार Updated Sat, 31 May 2025 07:17 PM IST

भाकियू किसान सभा ने खेतों में दस दिन से बिजली न आने पर सब स्टेशन घेराव कर हंगामा किया। किसानो का आरोप है कि दस दिन  बाद भी एक दर्जन से अधिक गांवों में खेतों की बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हुई है।   भाकियू किसान सभा के राष्ट्रीय संरक्षक सतेन्द्र त्यागी के नेतृत्व में किसान एकत्र होकर अधिशासी अभियंता के कार्यालय पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। किसानों ने अधिशासी अभियंता का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। सतेन्द्र त्यागी ने बताया कि दस दिन पहले आए तूफान में बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। बताया कि गांव बंदीपुर, काकड़ा,कैथवाड़ी,खैराजपुर,खिमावती,ग्यासपुर ,कुम्हैड़ा सहित एक दर्जन से अधिक गांवों में खेतों की बिजली आपूर्ति अभी भी बहाल नहीं हुई है। बिजली ना आने पर खेतों की सिचाई नहीं हो पा रही है। चेतावनी दी  है कि यदि 24 घंटे के अंदर बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो बड़े स्तर पर आंदोलन शुरु किया जाएगा। किसानों ने अधिशासी अभियंता को अपनी मांगों का ज्ञापन दिया। राष्ट्रीय संरक्षक सत्येंद्र त्यागी, हैप्पी त्यागी, हरिओम त्यागी, अमरीश त्यागी, अनिल त्यागी, संदीप जिंदवाल, सैंकी त्यागी, नरेंद्र त्यागी, चिराग त्यागी,तारीकत अली, अकरम पाल, राहुल त्यागी, जय भगवान फौजी, मदन लाल फौजी, अभिमन्यु सिंह, सुबोध कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें