फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आयुष क्रिकेट अकादमी ने डीएस क्रिकेट अकादमी को सात विकेट से मात दी, देखें

इंदिरापुरम के न्यायखंड एक स्थित टीएनएम क्रिकेट अकादमी में चल रहे दिल्ली एनसीआर क्रिकेट लीग में शुक्रवार को डीएस क्रिकेट अकादमी और आयुष क्रिकेट अकादमी के बीच मैच खेला गया। आयुष क्रिकेट अकादमी ने डीएस क्रिकेट अकादमी को सात विकेट से हराया। डीएस क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 34.5 ओवर में 213 रन बनाकर टीम ऑल आउट हो गई। अर्थव शर्मा ने 73 गेंद में 102 रन और केतान ने 44 गेंद में 51 रन बनाएं। दूसरी टीम आयुष क्रिकेट अकेडमी ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 24.1 ओवर में तीन विकेट खोकर 248 रन बनाएं। सौभाग्य आहलुवालिया ने 44 गेंद में 97 रन और सिद्धांत यादव ने 51 गेंद में 110 रन बनाएं और मैच सात विकेट से जीत लिया। सिद्धांत यादव को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें