तहसीलदार के खिलाफ नाराज हापुड़ बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में नारे लगाते हुए जमकर हंगामा किया और तहसीलदार व नायब तहसीलदार के कार्यालय को बंद कर दिया। स्थानांतरण न होने तक तहसीलदार के न्यायालय का पूर्णत: बहिष्कार करने का एलान हुआ। मामले में डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर ईला प्रकाश को सौंपा।