अमर उजाला की ओर से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बुधवार को तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। पूर्व राज्यसभा सदस्य अनिल अग्रवाल, मेयर सुनीता दयाल, दूधेश्वर नाथ मंदिर के महंत नारायण गिरी, कर्नल टीपी त्यागी समेत अन्य लोगों ने हरी झंडी दिखाकर रैली शुरू की। एनसीसी कैडेट्स और स्कूली छात्र-छात्राओं के जयघोष और बैंड बाजे के साथ अमर उजाला तिरंगा रैली घंटाघर पर संपन्न हुई।