फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में फ्लैट में घुसकर 11.50 लाख की चोरी करने वाला गिरफ्तार

गाजियाबाद के साहिबाबाद के शालीमार गार्डन थानाक्षेत्र के राजेंद्र नगर स्थित सेक्टर दो निवासी ऋषिकांत गुप्ता के फ्लैट में 25 अप्रैल की शाम घुसकर अलमारी में रखे जेवरात चोरी करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दिल्ली के सीमापुरी का रहने वाला सोहेल है। सोमवार को आरोपी की गिरफ्तारी कर एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 25 अप्रैल की शाम करीब पांच बजे ऋषिकांत गुप्ता घर की छत पर टहल रहे थे। उनकी पत्नी भी पार्क में घूमने गई थीं। तभी एक अनजान व्यक्ति उनके घर में घुसा और अलमारी में रखे करीब 11.50 लाख रुपये कीमत के जेवरात चोरी कर भाग गया। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए पुलिस ने आरोपी का पीछा किया और सीमापुरी तक पहुंची। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और पूछताछ की। सोहेल ने चोरी की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी हुए जेवरात भी बरामद कर लिए हैं। एसीपी सलोनी अग्रवाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ चोरी और एनडीपीएस के तहत अलग-अलग थानों में मुकदमे दर्ज मिले हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें