पर्वतारोही पांच सदस्य दल ने 12,500 फीट ऊंचे पर्वत पर तिरंगा लहराया। पर्वतारोही संस्था के सचिव योगेश कुमार ने बताया कि नीलकंठ माउंटेनियरिंग ट्रैकिंग ऐसोसिशन द्वारा संतोष गुप्ता के नेतृत्व में पर्वतारोही पांच सदस्य दल संतोष गुप्ता, योगेश कुमार, संजय गुप्ता, हर्ष भूषण और राहुल मोदनवाल को दयारा बुग्याल पर्वत के साहसिक ट्रैकिंग अभियान पर भेजा गया था I मुरादनगर से 24 जनवरी को चलकर देहरादून, उत्तरकाशी होते हुए रायथल गांव दल पहुंचा, वहां से 26 जनवरी को 12,500 फीट ऊंचे दयारा बुग्याल पर्वत की चढ़ाई शुरू की, पर्वतारोही दल ने 27 जनवरी को सुबह 10 बजे दयारा बुग्याल पर तिरंगा फहरा दियाI बताया कि इस दौरान सदस्यों को बर्फीले रास्ते और तेज ठण्डी हवाओं का सामना करना पड़ा, फिर भी सभी ने अपने साहस का परिचय देते हुए पर्वत पर तिरंगा फहराया। बताया कि यह संस्था का सातवां पर्वतारोहण अभियान था। बृहस्पतिवार दल के लौटने पर उनका स्वागत किया गया।