गाजियाबाद के मुरादनगर के हुसैनपुर गांव स्थित रबड़ फैक्टरी मालिक पर दस मजदूरों ने तीन माह से वेतन न देने का आरोप लगाया है। चेतावनी दी है कि यदि उनका वेतन नहीं मिला तो वह फांसी लगा लेंगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बिहार पटना निवासी नरेश कुमार, अमरेश, बद्री, जयप्रकाश, कन्हाई, शंकर, विनोद, राज, वीरेंद्र, विपिन कुमार मुरादनगर के हुसैनपुर गांव मार्ग पर एक रबड़ फैक्टरी में मजदूरी करते हैं। आरोप है कि फैक्टरी मालिक ने तीन माह से वेतन नहीं दिया है, यहां बिजली पानी तक नहीं है। जिसके कारण बहुत परेशानी हो रही है। इतना ही नहीं भूखे रहने की नौबत आ गई है।