मोदीनगर में नाबालिग छात्रा की हत्या के बाद मोदीनगर थाना पुलिस के खिलाफ लोगों के गुस्से को देखते हुए मंगलवार रात एडीजी मेरठ के आदेश पर एसएसपी ने बड़ी कार्रवाई की। उन्होंने थाने में तैनात सभी 132 पुलिकमिर्यों को लाइन हाजिर करते हुए पूरे मोदीनगर थाने को ही बदल दिया। इतना ही नहीं 132 नए पुलिसकर्मियों को मोदीनगर थाने में तुरंत तैनात भी कर दिया गया।