फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद में हादसा: रेलवे स्टेशन पर 21 साल के युवक को पीछे से दिया धक्का, कटा पैर का पंजा, अस्पताल में भर्ती

अनुज कुमार Updated Tue, 01 Sep 2026 01:15 PM IST

राजस्थान से दिल्ली अपने रिश्तेदारों के पास जा रहे 21 वर्षीय अजीत एक ट्रेन हादसे का शिकार हो गए। यह घटना न्यू टाउन रेलवे स्टेशन पर हुई। हादसे में अजीत का पैर का पंजा कट गया। अजीत ट्रेन के दरवाजे पर खड़े थे। ट्रेन के न्यू टाउन रेलवे स्टेशन पहुंचने पर यह हादसा हुआ। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें पीछे से धक्का दे दिया। धक्का लगने से उनका पैर फिसल गया। अजीत नीचे गिर गए और ट्रेन की चपेट में आ गए। मौके पर कुछ लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने घायल अजीत से पूछताछ की। इसके बाद फरीदाबाद में रह रहे उनके रिश्तेदारों को सूचना दी गई। रिश्तेदार तुरंत मौके पर पहुंचे। अजीत को उपचार के लिए बीके नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें