फरीदाबाद जिले के सेक्टर 12 स्थित खेल परिसर में मंगलवार को महिलाओं की जिला स्तरीय स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया। इस स्पोर्ट्स मीट प्रतियोगिता में 18 से 30 एवं 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की महिलाओं ने कई खेलों में दम दिखाया। इनमें महिलाओं ने 100 मीटर, 300 मीटर और 400 मीटर दौड़ में भाग लिया। इसके साथ ही पांच किलोमीटर साइकिल रेस, म्यूजिकल चेयर और डिस्कस थ्रो आदि खेलों में दम दिखाया।