फरीदाबाद के सेक्टर- 86 स्थित बाल सिंह मार्केट के पास चौक पर पेयजल पाइपलाइन में लीकेज होने से बड़ी मात्रा में पानी सड़क पर बहकर बर्बाद हो रहा है। भीषण गर्मी के बीच जहां कई क्षेत्रों में लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं, वहीं पाइपलाइन से लगातार हो रही पानी की बर्बादी को लेकर स्थानीय निवासियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।