फरीदाबाद मे एस्कॉर्ट मुजेसर मेट्रो स्टेशन के पास दिल्ली-फरीदाबाद राज्यमार्ग की सर्विस रोड पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर भरे पानी के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कत हो रही है।