फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद: टाइटंस क्रिकेट क्लब ने रेड विंग्स को 57 रन से हराया, चैलेंजर्स क्रिकेट क्लब ने अचीवर्स को दी मात

फरीदाबाद में खेड़ी गुजरान स्थित अरावली क्रिकेट मैदान पर रविवार को खेले गए मुकाबले में टाइटंस क्रिकेट क्लब अपने ने रेड विंग्स को 57 रन से हरा दिया। 20 ओवर के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी को आई टाइटंस ने 260 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में बल्लेबाजी को आई रेड विंग्स की टीम पूरे ओवर खेलकर 203 रन ही बना सकी। वहीं कॉर्पोरेट टूर्नामेंट में खेले गए मुकाबले में चैलेंजर्स क्रिकेट क्लब ने अचीवर्स क्रिकेट क्लब को आसानी से 16 रन से हरा दिया। मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी को आई चैलेंजर्स की टीम ने 20 ओवर में 184 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में बल्लेबाजी को आई अचीवर्स की टीम 19.3 ओवर में 168 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें