कुरुक्षेत्र में आयोजित तीसरी हरियाणा सब जूनियर और फ्रेशर्स ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 18 पदक अपने नाम किए हैं। रविवार को प्रतियोगिता के तीसरे और आखिरी दिन खिलाड़ियों ने कड़े मुकाबलों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।