श्री धार्मिक रामलीला कमेटी की ओर से सोमवार रात को हनुमान लंका में माता सीता की खोज करके आते हैं और प्रभु राम अंगद को शांति दूत बनकर लंका भेजते हैं। जिसमें अंगद और रावण के तीखे संवाद हुए। उसके बाद मेघनाथ व लक्ष्मण में युद्ध होता है। जिसमें लक्ष्मण मूर्छित हो जाते हैं। अंत में हनुमान और कलनेमी में युद्ध होता है।