फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद: कॉर्पोरेट टूर्नामेंट के फाइनल में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, स्पार्क मिंडा बना विजेता

फरीदाबाद जिले की मानव रचना स्पोर्ट्स अकादमी में शनिवार को मानव रचना कॉर्पोरेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया। करीब तीन महीने तक चले इस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में स्पार्क मिंडा और एक मीडिया संस्थान की टीम सामने रही। जहां पर स्पार्क मिंडा ने बेहद आसानी से 49 रनों से इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया। 20 ओवर के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी को उतरी स्पार्क मिंडा ने 311 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में बल्लेबाजी को आई विपक्षी टीम 19.4 ओवर में सिर्फ 262 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। स्पार्क मिंडा के लिए अमेय सिंह ने महज 39 गेंदों पर 114 रनों की शानदार पारी खेली जबकि अंकुर धनखड़ ने 43 गेंदों पर 107 रन बनाए। विपक्षी टीम के लिए फहाद और मोहम्मद आमिर ने तीन-तीन विकेट चटकाए। इसके जवाब में मीडिया संस्थान के लिए बल्लेबाजी को आए कासिफ ने सिर्फ 41 गेंदों पर 129 रनों की पारी खेली जबकि अली अदनान ने 17 गेंदों पर 43 रन का योगदान दिया। अन्य कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। स्पार्क मिंडा के लिए साहिल ने तीन विकेट चटकाए जबकि पवन और अहमद को दो-दो विकेट मिले। शतकीय पारी के लिए अमेय को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इसके अलावा अली अदनान को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, फहाद को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, शांतनु सिंह को सर्वश्रेष्ठ फील्डर और विक्रांत गुप्ता को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया। मुकाबले के दौरान राज्य खेल मंत्री गौरव गौतम भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें