फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फरीदाबाद एनआईटी के मुख्य बाजार में दुकानदारों ने किया अतिक्रमण, नगर निगम ने दी चेतावनी

श्याम जी. Updated Sat, 21 Dec 2024 04:24 PM IST

फरीदाबाद एनआईटी एक के मुख्य बाजार में दुकानदारों ने अतिक्रमण किया। नगर निगम कर्मचारियों द्वारा बार-बार अतिक्रमण हटाने व दुकानदारों को समझाने के बाद भी दुकानदार नगर निगम के आदेशों की अनदेखी कर रहे हैं। दुकानदार दुकान के आगे रेहड़ियां लगवा लेते हैं और उनसे अच्छा पैसा वसूलते हैं, जिसके कारण लालच में आकर दुकानदार इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे। दुकानों के आगे अतिक्रमण होने पर बाजार में जाम लग जाता है। पुलिसकर्मियों को जाम खुलवाने में परेशानी होती है। इसको लेकर नगर निगम व पुलिस ने शुक्रवार को सभी दुकानदारों को इकट्ठा करके समझाया था, उसके बाद भी किसी ने दुकान के आगे से सामान नहीं हटाया। शनिवार को नगर निगम कर्मचारियों ने बाजार में माइक लेकर सभी दुकानदारों को सामान हटाने की चेतावनी दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें