फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा टेबल टेनिस चैंपियनशिप में सीरत गांधी ने जीता कांस्य पदक

फरीदाबाद। नोएडा में आयोजित जिला स्तरीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप में फरीदाबाद की 11 वर्षीय खिलाड़ी सीरत गांधी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया है। उन्होंने पहला मुकाबला 11-7, 11-6 से जीता। इसके बाद दूसरे राउंड में 11-8 और 11-6 जबकि क्वार्टर फाइनल में 11-9 और 11-7 से जीत दर्ज की। सेमी फाइनल में उन्हें हार के साथ कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। यह इस साल सीरत का तीसरा पदक है, इससे पहले साल की शुरुआत में गुरुग्राम में आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने रजत पदक जीता था। इसके बाद जिले के सेक्टर-88 स्थित स्पोर्ट्स अकादमी में आयोजित टूर्नामेंट में उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल किया था। सीरत की इस सफलता पर उनके कोच अंकित ने उन्हें ढेरों बधाइयां दीं और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें