फरीदाबाद के पल्ला क्षेत्र में बीती रात स्कॉर्पियो और कार के बीच टक्कर हो गई। इसके बाद कार बिजली के खंभे से टकराई और दूर जाकर खाई में गिरी। आपस में टकराने के बाद स्कॉर्पियो बिजली की खंभे से टकराने पर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर देखने वाले लोगों की भीड़ लग गई। बता जा रहा है कि स्कॉर्पियो पर नंबर प्लेट नहीं लगी हुई थी।