फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद: सेक्टर 23 में बनेगा छह मंजिला राजकीय कॉलेज भवन, पीडब्ल्यूडी जल्द करेगा निर्माण कार्य शुरू

राहुल तिवारी Updated Sun, 09 Nov 2025 09:39 PM IST

फरीदाबाद सेक्टर-23 में राजकीय महाविद्यालय के भवन को बनाने का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। इसको लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग जल्द ही जमीन की पैमाइश करेगा। भवन बनाने के लिए सरकार ने 58.5 करोड़ रुपये से पांच एकड़ जमीन खरीदी थी। कॉलेज प्रशासन का प्रयास है कि भवन को छह मंजिला बनाया जाए, जिससे कई छात्रों को इसका लाभ मिल सके। बीते दिनों जमीनी समस्या को लेकर बीच में ही कार्य को रोक दिया गया था। अब दोबारा से कार्य को शुरू किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से जमीन की पैमाइश करने के बाद भवन को बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जहां सरकार को प्रपोजल भेजा जाएगा। इसके बाद ही आगे के कार्य शुरू किए जाएंगे। भवन बनने के बाद छात्रों की कक्षाएं यहीं पर लगाई जाएंगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें