फरीदाबाद में लघु सचिवालय स्थित जिला रेडक्रॉस सोसायटी एवं सेंट जॉन एम्बुलेंस के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा जागरूकता माह के तहत विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने यात्रा निकालकर लोगों को सुरक्षित यातायात और नशे से दूर रहने का संदेश दिया।