पहली शिफ्ट की सीईटी परीक्षा समाप्त होने के बाद जैसे ही अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों से बाहर निकले। उन्होंने प्रश्न पत्र को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं साझा कीं। छात्रों ने बताया कि पेपर का स्तर सामान्य से मध्यम रहा। हालांकि, कुछ प्रश्न ऐसे भी थे जो सोचने पर मजबूर कर गए। अभ्यर्थियों का कहना था कि सामान्य ज्ञान और रीजनिंग सेक्शन अपेक्षाकृत संतुलित रहा।