फरीदाबाद जिले में पल्ला क्षेत्र के अगवानपुर में नगर निगम की ओर से रेहड़ी-पटरी और खोखों पर की गई तोड़फोड़ के विरोध में छोटे दुकानदार निगमायुक्त से मिलने पहुंचे। दुकानदारों का आरोप है कि कुछ दबंग लोग उनसे पहले 500 रुपये महीना लेते थे और अब एक हजार रुपये मांग रहे थे। रुपये देने से मना करने पर उनकी रेहड़ियां और खोखे तुड़वा दिए गए। कार्रवाई से परेशान दुकानदारों ने निगमायुक्त से शिकायत कर मामले में कार्रवाई की मांग की।