फरीदाबाद डिपो में कर्मचारियों ने पंजाब में रोडवेज कर्मचारियों पर जो लाठीचार्ज किया है उसके विरोध में प्रदर्शन किया। डिपो प्रधान जयपाल ने कहा कि पंजाब सरकार पंजाब के रोडवेज यूनियन के नेताओं से बात करे और समस्याओं का बातचीत करके समाधान करे। पंजाब सरकार जो किलोमीटर स्कीम को रोडवेज में लाना चाहती है उसे वापस ले और रोडवेज कर्मचारियों की सैलरी का भुगतान करे और पक्की भर्ती करे।