बीके नागरिक अस्पताल की ओपीडी में अचानक बिजली गुल होने से कुछ पल के लिए अंधेरा छा गया। ओपीडी में रोशनी बंद होने के कारण मरीजों व उनके परिजनों को इधर-उधर आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। अंधेरे के चलते कुछ देर तक व्यवस्था प्रभावित रही, बाद में आपूर्ति बहाल होने पर स्थिति सामान्य हो सकी।