फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में नेहरू स्टेडियम बदहाल: खिलाड़ियों के अभ्यास पर संकट, सफाई और मरम्मत की मांग

Rahul Kumar Tiwari Updated Tue, 10 Mar 2026 08:18 PM IST

गुरुग्राम के सिविल लाइंस स्थित नेहरू स्टेडियम में इन दिनों साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब बनी हुई है। स्टेडियम परिसर में जिले खेल कार्यालय होने के बाद भी गंदगी और जगह-जगह बने गड्ढों बने हुए हैं। जिसके कारण यहां अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि हॉकी, बॉक्सिंग और हैंडबॉल के मैदानों की स्थिति भी बदहाल हो चुकी है, जिससे खिलाड़ियों की ट्रेनिंग प्रभावित हो रही है। स्टेडियम में रोजाना 100 से अधिक खिलाड़ी विभिन्न खेलों का अभ्यास करने आते हैं। खिलाड़ियों का कहना है कि मैदानों में जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं और आसपास कूड़ा फैला रहता है। समय पर साफ-सफाई न होने के कारण बदबू और गंदगी के बीच उन्हें अभ्यास करना पड़ रहा है। हॉकी और हैंडबॉल मैदान के किनारों पर जमा कचरा और टूटी सतह खिलाड़ियों के लिए जोखिम बन गई है। कई खिलाड़ियों का कहना है कि अभ्यास के दौरान गड्ढों में पैर फंसने का डर बना रहता है, जिससे चोट लगने की आशंका भी रहती है। बॉक्सिंग अभ्यास क्षेत्र के आसपास भी साफ-सफाई का अभाव देखा जा रहा है। हॉकी खिलाड़ी अशुंल ने बताया कि कई बार संबंधित अधिकारियों को इस समस्या के बारे में अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ है। अमन का कहना है कि अगर जल्द ही मैदानों की मरम्मत और सफाई नहीं कराई गई तो अभ्यास करना और भी मुश्किल हो जाएगा। वहीं बास्केटबॉल खिलाड़ी अनिकेत और आकाश का कई दिनों से स्टेडियम का यही हाल है। हमने कोच से इसकी शिकायत भी की थी मगर अभी तक सफाई नहीं हुई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें