बल्लभगढ़ सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में स्थित मशहूर हेलमेट बनाने वाली स्टड्स कंपनी में काम करने वाले लाइन सुपरवाइजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार की सुबह गुस्साए कर्मचारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर सर्विस रोड पर जाम लगा दिया। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों को समझा बूझकर वापस काम पर भेजा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।