फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: नाले पर साइकिल ट्रैक और अन्य निर्माण के विरोध में उतरे लोग

गुरुग्राम में पालम विहार के स्थित डी, ई और एफ ब्लॉक स्थित नाले पर ग्रीन कॉरिडोर बनाया जा रहा है। करीब डेढ़ किमी के इस नाले के दोनों ओर पेड़ -पौधे और लोगों के घरों का पिछला हिस्सा है। निवासियों का कहना है कि ग्रीन कॉरिडोर के नाम पर नाले पर निर्माण हो रहा है। यहां साइकिल ट्रैक, वॉलीबॉल कोर्ट आदि बनाकर लोगों के लिए खोलने की तैयारी है। यह कार्य जीएमडीए ने एक संगठन आईएम गुड़गांव को दिया है। सोमवार को मौके पर पहुंचकर इलाके के लोगों ने अपनी बात रखी और नाले पर किसी तरह निर्माण गतिविधियां, रोकने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें