बीके नागरिक अस्पताल में एक्सरे जांच को लेकर एक बार फिर लापरवाही का मामला सामने आया है। एक्सरे जांच के लिए भर्ती मरीज को वार्ड से नीचे भेजा गया, लेकिन वहां पहुंचने पर पता चला कि एक्सरे मशीन खराब है। इस दौरान मरीज और उसके परिजनों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। परिजनों ने बताया कि एक्सरे टेक्नीशियन ने उन्हें दोपहर तीन बजे आने को कहा है। मरीज चलने-फिरने में अक्षम है और उसे स्ट्रेचर पर ऊपर से नीचे लाना आसान नहीं है। इसके बावजूद परिजनों को मशीन खराब होने की पूर्व सूचना नहीं दी गई। मरीज के तीमारदार ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अब उन्हें दोबारा तीन बजे मरीज को लेकर नीचे आना पड़ेगा, जिससे मरीज की तकलीफ और बढ़ेगी।