फरीदाबाद में शनिवार शाम को हुई बारिश से सड़कों पर पानी भर गया। सेक्टर 23 संजय कॉलोनी गली नंबर 12 के पास स्कूटी पर जा रही दो महिलाएं करंट की चपेट में आ गई। करंट लगने से तृष्णा विश्वास की मौत हो गई और कोंकण राय घायल है। उनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिवार वालों ने बिजली निगम की इस बड़ी लापरवाही पर रोष प्रकट करते हुए बताया कि पहले भी इस तरह के कई बार हो चुके हैं हादसे उसके बाद भी बिजली निगम नहीं ले रहा सबक।