औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के शुरू होने के बाद से जिले के औद्योगिक परिदृश्य में एक सकारात्मक हलचल पैदा हुई है। पिछले कुछ महीनों में न केवल बड़ी संख्या में नई औद्योगिक इकाइयां स्थापित हुई हैं, बल्कि वे तेजी से खुद को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के साथ पंजीकृत भी करा रही हैं।