फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad: नगर निगम ने की मीट विक्रेताओं पर कार्रवाई, 18 दुकानें सील, सामने आई वजह

नगर निगम द्वारा एनआईटी क्षेत्र में अवैध रूप से चल रही मीट की दुकानों को सील किया गया है। बता दे की एनआईटी क्षेत्र से लगातार अवैध रूप से चल रही मीट की दुकानों और खुले में मीट बेचने की शिकायत स्थानीय निवासियों द्वारा की जा रही थी ,नगर निगम द्वारा ऐसे लोगों को पहले सूचित किया गया है कि बिना परमिशन के मीट की दुकान ना चलाएं और खुले में मीट ना बेचें। लेकिन यह दुकानदार बाज नहीं आए तो निगम द्वारा आज स्पेशल ड्राइव चलाकर ऐसी दुकानों को सील किया गया है। नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के दिशा निर्देशों पर निगम एसडीओ सुरेंद्र हुडा और जेई हर्ष चपराना के अलावा निगम की सेनेटरी विभाग एवं निगम स्वास्थ्य अधिकारी की टीम की तरफ से सफाई निरीक्षक मुख्यालय बिशन तेवतिया , निरीक्षक हरवीर रावत, सहायक सफाई निरीक्षक अजीत रावत की देखरेख में पुलिस दलबल के साथ यह कार्रवाई की गई । उन्होंने बताया कि खुले में मीट बेचना कानूनी अपराध है और बिना परमिशन के अथवा धार्मिक संस्थाओं के पास स्कूल कॉलेज के पास इस तरीके की दुकान खोलना उचित नहीं है, ऐसे लोगों पर कार्रवाई निगम की तरफ से लगातार जारी रहेगी। बता दें कि स्थानीय निवासियों को यहां मीट की दुकानों के सामने से मुंह पर कपड़ा रखकर बदबू से बचते हुए निकलना पड़ रहा था, मीट विक्रेताओं की लापरवाही चलते लोगों में नाराजगी थी और लोगों में निगम द्वारा की गई कार्यवाही से काफी राहत की सांस ली है। निगम द्वारा एनआईटी एन एच 4 में लगभग 11 दुकानें और एनआईटी 3 नंबर में मस्जिद के पास 7 मीट दुकानों को सील किया है इस दौरान निगम की कार्यवाही को देखते हुए कुछ दुकानदार ताला लगाकर मौके पर भाग खड़े हुए। सफाई निरीक्षक मुख्यालय बिशन तेवतिया ने बताया कि निगम द्वारा यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि आमजन उनके आसपास अवैध रूप से चल रही मीट शॉप की भी शिकायत दे सकते हैं।।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें