नगर निगम फरीदाबाद ने बकाया संपत्ति कर वसूली अभियान चलाया हुआ है। इसके तहत निगम के खाते में 1 करोड़ 52 लाख 98 हजार रुपये से अधिक की राशि जमा हुई है। इस अभियान के दौरान बीएसएनएल ने करीब एक करोड़ रुपये और एनएचपीसी ने लगभग 52.98 लाख रुपये का बकाया संपत्ति कर जमा कराया।