फरीदाबाद के तिलपत गांव में एक घर के बाहर बदमाश गोली चलाकर भाग गए। ऑल्टो कार को घर से कुछ दूर रोककर तीन बदमाश आए और इनमें से एक ने दो गोलियां चलाई। सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद हुई। देर रात 12.10 बजे वारदात हुई। पल्ला थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। एक आरोपी का नाम नितिन बताया जा रहा है।