इटावा में चल रही सीबीएसई राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में बीते दिन जिले की कृतिका ने लगातार तीन मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। इसके साथ ही उन्होंने प्रतियोगिता में कांस्य पदक भी पक्का कर लिया है। बालिका वर्ग के अंडर-19 के 42 किग्रा भार वर्ग में खेलते हुए उन्होंने पहले लगातार दो मुकाबले जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी।