फरीदाबाद के मेवला महाराजपुर इलाके में पुलिस ने एक निर्माणाधीन खंडहर बिल्डिंग से दो शवों को बरामद किया है। देर रात पुलिस ने दोनों शवों को खंडहर से रेस्क्यू करने के बाद बीके अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। उसके बाद से पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, एक शव 35 वर्षीय अविनाश का है। जबकि दूसरे शव की शिनाख्त की जा रही है। सेक्टर 46 पुलिस चौकी क्षेत्र से एक युवक नौ अक्तूबर को लापता हो गया था। उसके परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी। मामले में पुलिस की जांच आगे बढ़ी तो गुमशुदा अविनाश का फोन ट्रेस हुआ। जो आमिर चल रहा था।