फरीदाबाद अजय नगर में रहने वाले 45 वर्षीय गोपाल दास ने पत्नी द्वारा मारपीट करने से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। अस्पताल में गोपाल दास ने बताया कि उसके चार बच्चे हैं, जिसमें तीन बेटियां हैं एक बेटा है, बेटी भी अपनी मां का साथ देती हैं और मेरे साथ मारपीट करती है और पत्नी पर एक पड़ोसी के साथ नाजायज संबंध का भी आरोप लगा रहा है।