फरीदाबाद के बीके नागरिक अस्पताल में दो दिन की छुट्टी के बाद एक्स-रे व खून जांच करवाने के लिए मरीजों की भीड़ सुबह से ही लगी हुई है। लाइन में लगे मरीज व दवाई लेने के लिए भी मरीज लगे हैं। अस्पताल में काफी भीड़ लगी हुई है। भीड़ के कारण दवाई काउंटर पर उमस होने से काफी गर्मी महसूस हो रही है। पंखा भी नहीं चल रहा है। जिसके कारण मरीज का भी परेशान हो रहे हैं।