फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद: सीबीएसई 12वीं के गणित पेपर को छात्रों ने बताया आसान, एचबीएसई के परीक्षार्थियों ने कही ये बात

Rahul Kumar Tiwari Updated Mon, 09 Mar 2026 07:23 PM IST

फरीदाबाद जिले में सोमवार को सीबीएसई कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए गणित विषय की परीक्षा आयोजित की गई। छात्रों ने पेपर को आसान बताया। छात्रों ने कहा कि पूरा पेपर एनसीईआरटी पर ही आधारित था। जो भी स्कूल में पढ़ा, सब उसी में पूछा गया। हालांकि कुछ छात्रों का कहना था कि एमसीक्यू ने थोड़ा परेशान किया। वहीं एचबीएसई कक्षा 12वीं के छात्रों ने रसायन विज्ञान और अकाउंटेंसी विषय की परीक्षा दी। छात्रों ने पेपर को चुनौतीपूर्ण बताया। छात्रों ने कहा कि पेपर में अभिक्रियाओं और न्यूमेरिकल से अधिक प्रश्न पूछे गए। वहीं अकाउंटेंसी के छात्रों ने पेपर को सामान्य से मध्यम स्तर का बताया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें