फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की खेल उपकरण योजना: युवाओं को नशे से दूर रखने और खेल प्रतिभाओं को निखारने का लक्ष्य

हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश के युवाओं को नशे की बुरी आदतों से दूर रखने और उन्हें खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए हरियाणा खेल उपकरण प्रावधान योजना 2025-26 की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत जिला फरीदाबाद की ग्राम पंचायतों और नगर निकायों को उनके क्षेत्र में प्रचलित खेलों के लिए खेल सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। बता दें कि आवेदन योजना में वॉलीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, बॉक्सिंग, कुश्ती, जूडो, क्रिकेट, वेटलिफ्टिंग और योग जैसे खेलों को शामिल किया गया है। कार्यकारी जिला खेल अधिकारी निरेश यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जमीनी स्तर पर प्रतिभाओं को निखारना है। योजना के अंतर्गत कोई भी ग्राम पंचायत या नगर निकाय अपने क्षेत्र में उपलब्ध खेल मैदान और वहां की लोकप्रियता के आधार पर किन्हीं दो खेलों का सामान प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें