फरीदाबाद के नीलम-बाटा रोड पर फैला कूड़ा वाहन चालकों और राहगीरों के लिए बसमस्या बना हुआ है। नगर निगम के सफाई अभियान के दावे हकीकत से कोसों दूर नजर आ रहे हैं, क्योंकि धरातल पर कोई ठोस कार्य दिखाई नहीं दे रहा। सड़क पर बिखरा कचरा न केवल आवागमन में बाधा डाल रहा है, बल्कि क्षेत्र की स्वच्छता और स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर रहा है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।