फरीदाबाद शहर में मिलावटी और अस्वच्छ मिठाइयों पर रोक लगाने के लिए मंगलवार को एनआईटी स्थित मां शेरावाली और कृष्ण फोरम में छापेमारी की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री उड़न दस्ता, फूड एंड सेफ्टी विभाग और पॉल्यूशन डिपार्टमेंट की संयुक्त टीम मौजूद रही। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रसगुल्ले बनाने और सप्लाई करने वाले दो गोदामों पर छापेमारी की।