फरीदाबाद। जिले के राजकीय महाविद्यालयों में स्नातक कोर्स में आवेदन करने के लिए अब मात्र दो दिन का समय शेष रह गया है। कॉलेजों में आवेदन की आखिरी तारीख 15 जून है। ऐसे में दाखिला पाने के लिए छात्रों की भारी भीड़ उमड़ रही है। कॉलेजों में आवेदनों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। छात्रों के लिए नेहरू कॉलेज पहली पसंद बना हुआ है, जहां सबसे अधिक आवेदन आए हैं। जानकारी के अनुसार जिले के सेक्टर-15 स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय में छात्र सबसे अधिक अधिक आवेदन कर रहे हैं।