बल्लभगढ़ के गांव दयालपुर में रविवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक व्यक्ति ने अपने पांच वर्षीय बेटे की गला दबाकर हत्या करने के बाद खुद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने पिता की शिकायत पर मृतक बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।