सुप्रीम कोर्ट ने बृहस्पतिवार को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों पर रोक लगा दी है। कोर्ट की बेंच ने कहा कि इन नियमों के प्रावधान स्पष्ट नहीं हैं और इनके गलत इस्तेमाल की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। इसी आधार पर सुप्रीम कोर्ट ने अगले आदेश तक यूजीसी के इस फैसले पर अंतरिम रोक लगा दी है।