फरीदाबाद जिले में खेल महोत्सव का आगाज हो चुका है। राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार से एनआईटी-5 स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में खिलाड़ी पहुंचे हैं, जिन्होंने शुरुआत से ही अपने तीरंदाजी कौशल का शानदार प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है।