फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद: भाई-बहन की जोड़ी ने शूटिंग ट्रायल में दिखाया दम, आदर्श तीसरे और रिया नौवें स्थान पर रहीं

नई दिल्ली में आयोजित किए गए राष्ट्रीय शूटिंग ट्रायल में फरीदाबाद के स्टार शूटर आदर्श सिंह और उनकी बहन रिया सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया है। आदर्श ने अपने सटीक निशानों के दम पर ट्रायल में तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं रिया सिंह ने नौवां स्थान हासिल किया। आदर्श ने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में 600 में से 580 अंक लेकर कई खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया। वहीं रिया सिंह ने 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल में भाग लेते हुए नौवां स्थान हासिल किया। बता दें कि यह राष्ट्रीय ट्रायल हर साल होते हैं। इन ट्रायलों के बाद एक राष्ट्रीय टूर्नामेंट होता है, जहां पर देशभर के शानदार निशानेबाज एक-दूसरे से भिड़ते नजर आते हैं। इस टूर्नामेंट में जो भी खिलाड़ी अच्छा या खराब प्रदर्शन करता है, उसी प्रकार से उनकी रैंकिंग तय होती है। इसके बाद उसी रैंकिंग के आधार पर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भारतीय खिलाड़ियों का दल चुना जाता है। आदर्श के पिता हरेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों बच्चों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। अब इसके बाद वह आगामी अप्रैल महीने में होने वाली प्रतियोगिता की तैयारी में लग जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें