फरीदाबाद। गाजियाबाद के जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल में 29 से 31 मई तक आयोजित नॉर्थ जोन जुजुत्सु प्रतियोगिता में फरीदाबाद के मार्शल आर्ट्स खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 25 पदक जीते हैं। इनमें हरियाणा की टीम की तरफ से खेलते हुए फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने 13 स्वर्ण, 7 रजत और 5 कांस्य पदक सहित कुल 25 पदक हासिल किए। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के लगभग 550 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया था। इसमें सबसे ज्यादा लगभग 125 खिलाड़ी हरियाणा से शामिल हुए। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने नी बाजा और फाइटिंग दोनों वर्गों में अपना दमखम दिखाया।