फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad: इंट्रा-क्लास खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, तीन दिवसीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन

जिले के एनआईटी स्थित केएल मेहता दयानंद महिला महाविद्यालय में 18 से 20 फरवरी तक तीन दिवसीय इंट्रा-क्लास खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 18 फरवरी से 20 फरवरी तक चली इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया। आयोजन के दौरान वॉलीबॉल, बास्केटबॉल और खो-खो जैसी स्पर्धाओं में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता के पहले दिन वॉलीबॉल मैचों का आयोजन किया गया। इनमें नेट पर अपनी फुर्ती दिखाते हुए दीपू की कप्तानी वाली टीम ने फाइनल में 11-8 और 11-9 से जीत दर्ज करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। वहीं, साधना की टीम उपविजेता रहकर दूसरे और चंचल की टीम तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता के दूसरे दिन बास्केटबॉल के शुरुआती मुकाबले खेले गए जबकि तीसरे दिन की सुबह रोमांचक फाइनल मैच खेला गया। बास्केटबॉल के कोर्ट पर अंजली और उनकी टीम ने बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए खिताब अपने नाम किया। अंजली की टीम ने फाइनल में गुंजन की टीम को 37-25 से हराकर बाजी मारी। गुंजन की टीम ने दूसरे और मानवी की टीम को तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन खो-खो के धमाकेदार मुकाबले खेले गए। इनमें साधना और उनकी टीम ने अपनी चपलता के दम पर पहला स्थान हासिल किया। साधना की टीम ने फाइनल मुकाबले में सात अंंक के साथ पहला स्थान हासिल किया। वहीं इसके अलावा सोनल की टीम दूसरे और दृष्टि की टीम तीसरे स्थान पर रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें