फरीदाबाद नगर निगम ने सेक्टर-11 में अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। निगम अधिकारियों के अनुसार जिन संपत्तियों पर कार्रवाई की गई, उन्हें पहले नोटिस जारी कर निर्माण हटाने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन निर्धारित समय में अवैध कब्जे नहीं हटाए गए। नगर निगम के एसडीओ (एन्फोर्समेंट) हितेश दहिया ने बताया कि सेक्टर-11 में ग्रीन बेल्ट पर अवैध कब्जे और निर्माण की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। जांच के बाद संबंधित लोगों को नोटिस देकर स्वयं निर्माण हटाने का मौका दिया गया, लेकिन नियमों का पालन नहीं किया गया।